Thursday, April 23, 2020

फेसबुक-जियो डील के बाद मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

फेसबुक और रिलायंस के बीच टेक क्षेत्र की सबसे बड़ी डील हुई है। जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की दौलत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसी के साथ वह एक बार फिर चीन के जैक मा को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्श बन गए है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार अब मुकेश अंबानी की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 49.2 अरब डॉलर हो चुकी है। वही अलीबाबा के जैक मा 46 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक है।

मुकेश अम्बानी इसी के साथ अब दुनियाभर के अमीरों की सूची में 17वें स्थान पर आ गए है। इसके अलावा अलीबाबा के संस्थाक जैक मा 19वें स्थान पर और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अभी भी 4,300 करोड़ डॉलर के साथ पहले नंबर पर बने हुए है।

रिलायंस और फेसबुक की डील

फेसबुक और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के बीच टेक क्षेत्र की सबसे बड़ी डील हुई है। इस डील के तहत फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस डील के तुरंत बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 10 फीसदी की तेजी आ गई है। वही दूसरी तरफ अमेरिका में भी फेसबुक के शेयर की कीमतें भी काफी बढ़ गई।

यह भी पढ़े: सोनिया गांधी ने भाजपा पर लगाया संकट के समय में भी नफरत का वायरस फैलाने का आरोप
यह भी पढ़े: ईरान से वापस आए भारतीयों को वायु सेना ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख तक पहुंचाया



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zjgjTS

No comments:

Post a Comment