Sunday, April 5, 2020

जानिए, कब नुकसानदायक हो जाता है नींबू पानी

निम्बू पानी एक ऐसा जबरदस्त इलाज हैं जिससे कई बीमारियों से बहुत आसानी से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इतना ही नहीं निम्बू पानी हमें एनर्जी भी देता हैं। पेट में जब बहुत गर्मी होती हैं तो सबसे पहले निम्बू पानी का सेवन अवश्य करें, यह आपको बहुत फायदा पहुचायेगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे निम्बू पानी का सेवन कब नहीं करना चाहिए।

*किडनी और लीवर की बिमारी में नींबू पानी कतई नहीं पीना चाहिए। क्यूंकि निम्बू पानी में ऑक्सलेट पाए जाते हैं जो क्रिस्टल के रूप में शरीर में जमा हो जाते हैं जिससे पथरी होने का गंभीर खतरा रहता है।

*एसिडिटी की समस्या में निम्बू पानी कभी नहीं पीना चाहिए क्यूंकि नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो शरीर में जाकर गैस भी बनाता है।

*अगर आपको कफ की समस्या है तो निम्बू पानी ना पीएं क्यूंकि निम्बू पानी पीने से कफ की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

*अगर आपक पेट में कोई भी गंभीर समस्या है तो नीबू पानी नहीं पीना चाहिए। क्यूंकि निम्बू पानी में मौजूद एसिड पेट में अल्सर की समस्या भी पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

अपनी डाइट में शामिल करें इन चीजों को, हार्ट ब्लॉकेज की समस्या रहेगी दूर

पपीते के पत्तों में पाए जाते हैं बहुत से औषधीय गुण, जानिए इसके फायदे

उबली हुई सब्जियां खाने से मिलते हैं कई फायदे, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी करें सेवन



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/34a4Q4x

No comments:

Post a Comment