
सोनी टीवी शो ‘बेहद’ फेम एक्टर राजेश खट्टर एक बेटे के पिता बने है। उन्हें 53 साल की उम्र में पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। राजेश ने अपनी पत्नी वंदना खट्टर संग एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें बेटे वनराज खट्टर की कुछ झलकियां भी साफ दिखाई दे रही है। राजेश ने अपनी 12वीं सालगिरह पर यह फोटो शेयर की है। फोटो में राजेश बेटे को गोद में उठाये दिखाई दे रहे है। वही पत्नी वंदना बेटे के माथे को चूमती हुई दिखाई दे रही है।
राजेश ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हेलो, पापा कहते है दुनिया इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। लेकिन यह समय भी चला जाएगा। और हम बच्चे दुनिया को और शानदार बनाएंगे। हमें यकीन है और वादा करते है। घर पर रहिये, सुरक्षित रहिये, वनराज खट्टर। मां-पापा को शादी की 12वीं सालगिरह मुबारक, आपका यह 12वीं बार है लेकिन मेरे लिए आपके बेटे के रूप में पहला।’ बता दे राजेश ने यह कैप्शन अपने बेटे की तरफ से खुद लिखा है।
https://www.instagram.com/p/B_tihaxgKkM/?utm_source=ig_embed
एक इंटरव्यू के दौरान राजेश ने पिता बनने पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पापा बनने का सुख उन्हें काफी बाद में मिला है। पचास प्लस की उम्र में पिता बनना काफी चुनौतीपूर्ण है। लेकिन ऐसा सुख पाने वाले वह अकेले व्यक्ति नहीं है। वही राजेश की पत्नी वंदना कहती है कि तीन बार उनका मिसकैरिज हुआ, तीन बार सेरोगेसी अपनाई, तीन बार आईवीएफ अपनाया और तीन बार आईयूआई फेल हुआ। फिर 11 साल बाद वनराज का जन्म हुआ।
यह भी पढ़े: युजवेंद्र चहल को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, कुछ ऐसा लिखा कि फैंस कर रहे है तारीफ
यह भी पढ़े: दिल्ली में लॉकडाउन में कल से मिलेगी कई तरह की छूट, जाने क्या होगा शुरू और क्या रहेगा बंद
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SxR4nB
No comments:
Post a Comment