
हिना खान सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। लॉकडाउन के बीच रमजान आने पर उन्होंने घर पर रोजे रखे है। इस दौरान वह पूरी सावधानी के साथ घर पर रोजे रखे हुए है। साथ ही फैंस को अपने पिछले रमजान से जुड़े किस्से भी बता रही है। हिना ने बताया कि 20 सालों में पहली बार वह पूरी शिद्दत के साथ रोजे रख पा रही है। उन्होंने रमजान की स्टोरी शेयर की और लॉकडाउन के देवताओं की पूजा करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया।
लॉकडाउन के देवताओं की पूजा करते हुए हिना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह काफी फनी वीडियो है जिसमें हिना अपने हाथ में अगरबत्ती लिए इंस्टाग्राम, ट्विटर फेसबुक, टिकटॉक की पूजा करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘क्वारंटाइन फन टिकटॉक फन लॉकडाउन के देवता’. सोशल मीडिया पर हिना के इस फनी वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग रोचक प्रतिक्रिया भी दे रहे है।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुई हिना खान फिलहाल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका के किरदार में नजर आ रही है। इससे पहले वह डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ से बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी है। फरवरी 2020 को रिलीज हुई उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को रास नहीं आई थी और फ्लॉप हो गई। निजी लाइफ की बात करे तो हिना साल 2014 से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही है।
यह भी पढ़े: विराट-रोहित के बाद कौन हो सकता है टीम इंडिया का कप्तान ? एस श्रीसंत ने दिया यह जवाब
यह भी पढ़े: क्या टीबी की दवा से हारेगा कोरोना ? जानने के लिए इसी सप्ताह चालू होगा इंसानी परीक्षण
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2W2UxNk
No comments:
Post a Comment