Sunday, May 3, 2020

एलोवेरा के इन बेहतरीन फायदों से परिचित नहीं होंगे आप, जानकर हैरान हो जाएंगे

एलोवेरा को घृतकुमारी या ग्वारपाठा भी कहा जाता है। सुंदरता बढ़ाने के अलावा भी इसके कई फायदे है, जिनसे अधिकांश लोग अनजान है। सेहत की दृष्टि से भी एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद की दुनिया में एलोवेरा को संजीवनी भी कहा जाता है। वैसे तो एलोवेरा की करीब 200 प्रजातियां मौजूद होती है। लेकिन मानव शरीर के लिए इसकी महज पांच प्रजातियां ही उपयोगी मानी जाती है। इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एमीनो एसिड होते हैं।

जानकारी के मुताबिक एलोवेरा में 12 तरह के विटामिन, 18 तरह के मिनरल्स और 15 प्रकार के एमीनो एसिड होते हैं। एलोवेरा की तासीर गर्म होती है और यह पोषक तत्वों में शुमार किया जाता है। स्किन के लिए एलोवेरा को काफी फायदेमंद माना गया है। इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर इसका गुदा निकालकर इसके अंदर से रस निकालकर जूस बनाकर पीया जाता है। इसके सुबह खाली पेट सेवन से शरीर में स्फूर्ती और ताकत का संचार होता है।

एलोवेरा में पाए जाने वाले एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण छोटी-मोटी चोट या  जलने-कटने पर राहत देते है। यही नहीं किसी कीड़े के काटने पर एलोवेरा का जैल लगाने से फायदा मिलता है। आप चाहे तो फटी एड़ियों पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी एलोवेरा फायदेमंद होता है। इसके अलावा पेट की बीमारियों, डायबिटीज , गर्भाशय के रोग और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं में भी इसका सेवन काफी लाभकारी होता है।

यह भी पढ़े: 53 साल की उम्र में पापा बने ‘बेहद’ फेम अभिनेता राजेश खट्टर, शेयर की बेटे की पहली झलक
यह भी पढ़े: युजवेंद्र चहल को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, कुछ ऐसा लिखा कि फैंस कर रहे है तारीफ



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KU2gqr

No comments:

Post a Comment