Monday, May 25, 2020

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है आंवले की चाय, जानिये इसके अन्य फायदे तथा बनाने का तरीका

आंवला एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर एक स्वादिष्ट फल है। विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत माना जाने वाला आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको आंवला की चाय (आयुर्वेदिक हर्बल टी) बनाने के बारे में और इसके फ़ायदेव से अवगत कराएंगे।

आंवले की चाय बनाने की विधि

आंवले की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में डेढ़ या दो कप पानी डालकर गैस पर चढ़ा दे। अब जब पानी उबलने लगे टी इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और थोड़ा सा कसा हुआ अदरक दाल दें। आप चाहे तो स्वाद के लिए पुदीने की 2 से 3 ताजी पत्तियां भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को करीब दो मिनट तक उबाले और फिर गैस से उतार ले। तत्पश्चात छलनी के माध्यम से छानकर इसका सेवन करें।

आंवला से होने वाले अन्य फायदे

  • मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कमजोर नजर वालों के लिए आंवला काफी फायदेमंद है। इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
  • फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत रखने वाला आंवला शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होता है।
  • शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट इंफ्केशन में भी राहत मिलती है।
  • डायबिटीज रोगियों के लिए आंवले का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्व डायबिटीज और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में सहायक होते है।
  • फाइबर की प्रचुर मात्रा होने की वजह से आंवला का सेवन रक्तप्रवाह में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करने में सक्षम बनाता है।

यह भी पढ़े: गर्मियों में ठंडक का अहसास दिलाता है नींबू का सेवन, कई तरह की समस्यायों से मिलती है निजात
यह भी पढ़े: वॉर्नर ने किया बॉलीवुड सॉन्ग ‘बाला’ पर धमाकेदार डांस, विराट और अक्षय कुमार ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TwJWZa

No comments:

Post a Comment