जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे जिसकी भनक सुनते ही जवानों ने कार्यवाही शुरू कर दी और इस पूरे अभियान को अंजाम दिया। घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा आतंकी घुसपैठ जारी है। जिसे देखते हुए हाल ही में श्रीनगर में सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की कोर ग्रुप बैठक हुई थी।
बैठक में तय हुआ था कि घाटी में विभिन्न तंजीमों के आतंकियों का सफाया करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की सप्लाई लाइन को भी काटा जाएगा। साथ ही उनके मददगारों की पहचान कर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। बैठक में खुफिया इनपुट के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान द्वारा घाटी में आतंकी घटनाओं में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। यही नहीं एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है।
बता दे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान ने दुष्प्रचार अभियान छेड़ा हुआ है। जिसकी मदद से घाटी के हालात बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और देशविरोधी ताकतें जम्मू-कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े: दुनियाभर में कोरोना के कुल 62 लाख 35 हजार से ज्यादा केस, मरने वालों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पर
यह भी पढ़े: अनलॉक 1.0 के साथ ही देश में बढ़े रसोई गैस सिलिंडर के दाम, अब इतनी बढ़ी कीमत
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cp0IzY
No comments:
Post a Comment