
अब गर्मियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में आपका मन करता होगा कि आप स्लीवलेस पहनकर घूमें। लेकिन जिनके अंडरआर्म्स काले होते हैं, उन्हें न सिर्फ स्लीवलेस पहनने में हिचक होती है, बल्कि वे किसी के किसी के भी सामने खुलकर एंजॉय नहीं कर पाते। तो चलिए आज हम आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप अंडरआर्म्स के कालेपन को बेहद आसानी से दूर कर सकते हैं-
बेकिंग सेाडा को 2 चम्मच पानी में मिला कर काले हिस्से पर मले। 20 मिनट बाद बाद में गुनगुने पानी से धो लीजिये। बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर भी मसाज कर सकते हैं। इस पेस्ट एक हफ्ते में दो बार लगाएं।
नींबू के छिलके को अंडरआर्म्स में रगड़ें और 20 मिनट बाद धो दें। कुछ दिनों बाद अंतर दिखने लगेगा। नींबू में ऐंटीसेप्टिक गुण तो हैं ही, साथ ही यह विटमिन सी और अल्फा हाइड्रॉक्सी ऐसिड से भरपूर होता है।
खीरे को कद्दूकस करके अंडरआर्म्स पर मलें, 20 मिनट बाद धो दें। हफ्ते में 2-3 बार करेंगे तो जल्दी परिणाम मिलेंगे।आंखों के नीचे का कालापन हो या अंडरआर्म्स का, आलू हमेशा काम आता है। आलू का पेस्ट बना लें या यूं ही स्लाइसेज में काट लें। इसके बाद अंडरआर्म्स पर मलें। 20 मिनट बाद धो दें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3i7ZqNV
No comments:
Post a Comment