Thursday, June 4, 2020

सुबह का नाश्ता करते समय आप कहीं गलती तो नहीं कर रहे

हमारी दिनचर्या की हिस्से की शुरूआत होती है सुबह के नाश्ते के साथ। हम ऑफिस जाते समय जल्दी जल्दी के चक्कर में कुछ भी नाश्ते में सेवन कर लेते हैं, जो कि आपके सेहत को बिगाड़ने का जरिया बन जाता है।

आप सारा दिन गैस्ट्रिक, अपच,कंठजलन , इत्यादि के समस्या से जुझते रहते,जिससे आपका मन काम में नहीं लग पाता है। सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है। हम सब इसे करते समय कई सारी गलतियाँ करते हैं और गलत चीजे लेने लगते हैं। जैसे की-

👉 पराठा- दही

सुबह के समय हम आलू पराठे और दही का सेवन करते हैं जो की सही नहीं है। सुबह के समय दही खाना नुकसानदायक है। इसके अलावा आलू पराठा सुबह के नाश्ते के लिए बहुत भारी है।

👉 मैगी और पाश्ता

जब आप ऐसी चीजो का सेवन करते हैं तो आपके शरीर का पाचन बिगड़ता हैं| इनसे शरीर को कोई ताकत नहीं मिलती है और शरीर कमजोर होता है।

👉 नमकीन बिस्किट

कई सारे लोग जल्दी जल्दी में नमकीन और बिस्किट का सेवन करते हैं जो की गलत है| सुबह सुबह तीखा खाने से आपके शरीर में बुरा असर पड़ता है।

👉 फ्राइड आइटम

इसके अलावा कोई भी फ्राई की हुई चीज का सेवन सुबह के समय करने से हमारे शरीर को नुकसान होता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2U8BiQY

No comments:

Post a Comment