Saturday, June 6, 2020

हिचकी होगी घरेलू नुस्खों से दूर

हिचकी आने का मतलब हम सब यही जानते हैं की हमें कोई याद कर रहा हैं और कई बार हिचकी को रोकने के लिए या तो हम पानी पी लेते हैं या फिर ऐसे ही अपने आप बंद होने का इंतज़ार करते हैं. लेकिन कई बार हिचकी ऐसी आती हैं जो इंतज़ार करने के बाद भी बंद नहीं होती। अगर आपकी भी हिचकी नहीं रुक पा रही हैं तो आप सावधान हो जाए और दिए हुए घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपनी हिचकी को बंद करे ।

– तुरंत चीनी का सेवन कर ले इससे हिचकी बंद हो  जायेगी

– हिचकी आने पर नींबू में एक चम्मच शहद मिलाकर लेने से आराम मिलता है।

-हिचकी आए तो अपना ध्यान कहीं ओर लगाए ऐसा करने से आपकी हिचकी रूक जाएगी। और साथ ही आप 100 से 1 तक की उल्टी गिनती गिनना भी शुरू कर सकते है।

– कई बार तेज-तेज खाना खाने से भी हिचकी आने लगती है। खाना धीरे-धीरे चबा-चबा कर खाएं हिचकी आनी बंद हो जाती है।

-जब भी हिचकी की समस्या से परेशान हो तो तुरंत एक चम्मच चॉकलेट पाउडर का खा लें। इसे खाने से थोड़ी देर में हिचकी ठीक हो जाएगी।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YaVanA

No comments:

Post a Comment