Saturday, June 6, 2020

बालों को झड़ने से रोकने के बेहतरीन घरेलू उपाय

हमारे समाज में बालों का झड़ना एक आम समस्या है। बढ़ती उम्र या ‘हॉर्मोनल’ बदलाव के कारण महिलाएं और पुरूष दोनों के बाल लगातार झड़ने लगते हैं| आइये हम आपको बताते है बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

– बालों को झड़ने से रोकने के उपाय
प्याज
प्याज के रस को बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद शैम्पू से धो लें। प्याज में ‘बायोटिन’ नाम का तत्व होता है जो ‘हेयर फॉल’ को कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है।

गाजर
गाजर के रस को रोजाना बालों की जड़ों में लगाने से ‘हेयर फॉल’ की समस्या दूर होती है और इससे बालों में चमक भी बनी रहती है।

कढ़ी पत्ता
इसकी पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना लें और इसमें दही मिलाएं। इस लेप को बालों की जड़ों में लगाने से फायदा होता है। कढ़ी पत्ते में आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता हैं जो बालों को मजबूत बनाता है।

लहसुन
लहसुन में ‘एंटीफंगल’ और ‘एंटीबैक्टीरियल’ गुण होते हैं। इसके रस को बालों की जड़ों में लगाने से रूसी और ‘हेयर फॉल’ की समस्या से छुटकारा मिलता है।

टमाटर
टमाटर के रस में अालू का रस और शहद मिलाकर ‘स्कैल्प’ की मसाज करें और कुछ देर बाद सिर धो लें। टमाटर में पाए जाने वाले ‘एंटीऑक्सीडैंट’ गुण बालों को झड़ने से रोकता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3eXboYs

No comments:

Post a Comment