Sunday, June 21, 2020

गर्मी के मौसम में इन बिमारियों से खुद को रखें दूर, अपनाएँ ये उपाय

गर्मियां दस्तक दे चुकी है उनके साथ ही बीमारियों ने भी दस्तक दे दिया है. कई ऐसी बीमारियां है जो अक्सर हमें गर्मियों के सीजन में ही होती हैं. जैसे कि डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, जॉन्डिस, टाइफॉयड और फूड प्वायजनिंग आदि. इन बीमारियों से लड़ने के लिए अगर आप अपने खानपान में कुछ बदलाव करते हैं तो आपकी सेहत धूप और गर्मी में भी दुरुस्त रह सकती है.

गर्मियों में होने वाली आम बीमारियों से पा सकते हैं निजात

जी हां, यदि आप गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है. पानी को शरीर के फाइबर द्वारा हमारे कोलोन में खींच लिया जाता है और यह नरम मल बनाने में शरीर की मदद करता है. साथ ही पानी 90 फीसदी बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है.

  • अनाज, सब्जियां, फलियां और फल जैसे फाइबर के बेहतरीन स्त्रोत होते हैं हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और व्यक्ति को कब्ज होने की समस्या से दूर रखते हैं.
  • जितना हो सके गर्मी के सीजन में कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए. यह आपके पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है, जो आगे चलकर अल्सर, एसिडिटी और जलन का कारण बनता है.
  • अक्सर गर्मी के सीजन में लोग वर्कआउट करने से कतराते हैं लेकिन पसीना निकलना बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह आपके शरीर से गंदगी को निकालने में मदद करता है.
  • जितना संभव हो सके धूप में 3 घंटे से ज्यादा रहने से बचें और कॉटन के कपड़े पहनें. कई बार हम कुछ लक्षणों की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए डॉक्टर के पास जाने से परहेज करते हैं. लेकिन बेहतर होगा कि स्वास्थ्य के मालमों में हम विशेषज्ञ से संपर्क करें. किसी भी तरह की गंभीर समस्या से बचने के लिए नियमित तौर पर हेल्थ चेकअप के लिए जाना चाहिए


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dl9X4A

No comments:

Post a Comment