
कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने खुद के बीजेपी में जाने की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल नहीं हो रहे है। पायलट ने कहा कि जो भी लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे है, वे उन्हें गांधी परिवार की नजरों में गिराना चाहते है।
पायलट ने इस बात को भी खारिज किया है कि बीजेपी के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। साथ ही पायलट ने आज के लिए प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी टाल दिया है। गौरतलब है कि सचिन पायलट को कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया था।
पायलट के साथ ही उनके खेमे के दो मंत्रियों खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा और पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को भी कैबिनेट से हटा दिया। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह पायलट भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते है। लेकिन उन्होंने इसे अफवाह करार दिया है।
यह भी पढ़े: एरिका फर्नांडिस ने लगाई अफवाहों पर लगाम, नहीं आई अभी तक उनकी कोरोना रिपोर्ट
यह भी पढ़े: संजय झा को कांग्रेस ने पार्टी से किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी होने का लगाया आरोप
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CB4kCZ
No comments:
Post a Comment