Saturday, July 11, 2020

खट्टी डकार की समस्या हो जाएगी पल भर में दूर

अक्सर जब आपके पाचन तंत्र में कुछ परेशानी होती है तो आपको खट्टी डकारें आना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आपको काफी असहज महसूस होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप इन तरीकों से खट्टी डकारों से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं-

खट्टी डकार से राहत पाने के लिए दिन में 3-4 बार इलायची या इसकी चाय का सेवन करें। इससे आपकी खट्टी डकार आने की समस्या दूर हो जाएगी।

अगर आपको भोजन के बार तुरंत खट्टी डकार आने लगती है तो थोड़ा-थोड़ा पानी पीएं। इससे आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।

बार-बार डकार आने पर कच्चे हरे धनिया को अच्छी तरह चबाकर खाएं। इससे डकार आना जल्दी बंद हो जाएगी।

अगर आपको बार-बार खाली पेट डकार आ रही है तो सौंफ का सेवन करें। इससे बार-बार डकार आने की परेशानी मिनटों में दूर हो जाएगी।

नींद की गोली लेने से पहले जान लीजिए इन बातों को!

इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है खून की कमी!



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/38N6DPq

No comments:

Post a Comment