Saturday, July 11, 2020

गर्भावस्था में पनीर का सेवन होता है बहुत लाभदायक

गर्भावस्था में महिला के शरीर की जरूरतों में काफी परिवर्तन आ जाता है। इस दौरान उसे अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है, इसलिए उसे अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था में आपके लिए पनीर का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

पनीर में कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो कि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों के निर्माण में सहायक होता है। साथ ही इससे गर्भवती महिलाओं की हड्डियां भी मिनरल्स की कमी के कारण कमजोर नहीं होती हैं।

पनीर का सेवन करने से पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान पनीर का सेवन करने से आपका वजन ज्यादा नहीं बढ़ता और शरीर स्वस्थ रहता है।

पनीर में पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं। पनीर का सेवन करने से दर्द, सूजन और संक्रमण जैसी समस्याएं कम होती हैं इसलिए गर्भावस्था के दौरान पनीर का सेवन करना लाभकारी होता है।

एल्युमिनियम फॉयल में पैक खाना बनता है इन गंभीर बीमारियों का कारण!

कमर दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OgEVkC

No comments:

Post a Comment