Thursday, July 23, 2020

जानिए, कैसे दूर करें प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों की सूजन को

गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पडता है। इसी में से एक है पैरों में सूजन होना। वैसे तो गर्भावस्था में पैरों में सूजन होने को बेहद आम माना जाता है लेकिन जब यह समस्या बढ जाती है तो महिला को काफी तकलीफ का सामना करना पडता है।

इसके कारण न सिर्फ चलने में तकलीफ होती है, बल्कि पैरों में भी काफी दर्द होता है। तो चलिए जानते हैं इस समस्या से निजात पाने के कुछ बेहतरीन नुस्खे-गर्भावस्था में पानी बहुत ही आवश्यक होता है।

पानी का सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकलते रहते हैं। एक गर्भवती महिला को दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए।पैरों को आराम देने के लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर इसमें 10-15 मिनट पैरों को डुबो कर रखें। इससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा।वहीं रोजाना 20-25 मिनट सैर जरूर करें।

इससे पैरों में खून का दौरा बेहतर होना शुरू हो जाएगा। जिससे सूजन कम होने लगेगी।पैरों की मसाज करने से भी आप सूजन को काफी हद तक कम कर सकती हैं। इसके लिए आप गुनगुने तेल के साथ पैरों की तलियों पर मसाज करें।

यह भी पढ़ें:

नींद की गोली लेने से पहले जान लीजिए इन बातों को!

इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है खून की कमी!



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CuXFur

No comments:

Post a Comment