Saturday, July 11, 2020

आवश्यकता से अधिक संतरे का सेवन पहुँचा सकता है हानि

विटामिन सी युक्त संतरा सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। रसयुक्त इस फल को कई लोग जूस निकालकर पीना पसंद करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आवश्यकता से अधिक संतरे के सेवन से होने वाली हानि के बारे में-

संतरे के रस में विटामिन सी होता है जो कि छोटी आंत में आयरन के अवशोषण में मदद करता है लेकिन अधिक मात्रा में संतरे का रस पीने से विटामिन सी आयरन का अधिक मात्रा में अवशोषण कर लेता है जिससे शरीर के अन्य अंगों जैसे किडनी, लिवर आदि को आयरन नहीं मिल पाता जो कि शरीर के लिए हानिकारक होता है।

संतरे के रस का रोजाना सेवन दांतों के लिए नुकसान दायक होता है। इसमें मौजूद एसिड एनामल में मौजूद कैल्शियम के साथ रिएक्शन करता है जिससे दांतों पर से एनामल की सुरक्षा परत उतर जाती है।

संतरे के रस में फाइबर कम मात्रा में होता है जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ नहीं रहता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में रस का सेवन करने पर ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है ऐसे में आपको बार-बार भूख लगती है और आपका वजन तेजी से बढ़ता है।

सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है कच्चा पपीता, जानिए इसके फायदे

बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है आलू का रस, जानिए लगाने का तरीका



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3iPFOP5

No comments:

Post a Comment