
मॉनसून सीजन में अक्सर लोगों की इम्युनिटी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसका मुख्य कारण टेम्प्रेचर का घटना व बढ़ना होता है, जिसके चलते शरीर में कई समस्याएं हो जाती है। ऐसी स्थिति में शरीर को भरपूर एनर्जी की आवश्यकता होती है। इसके लिए अच्छी डाइट और व्यायाम का सहारा लेना बेहद जरूरी है। इसके अलावा मुलेठी भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका नियमित सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइये जानें मुलेठी के फायदों के बारे में –
एनर्जी दे
मुलेठी का सेवन करने से आप हमेशा हेल्दी और फिट रह सकते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद होती है। इसे खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।
एलर्जी से छुटकारा
अगर आप एलर्जी से जूझ रहे हैं तो मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई एंजाइम्स पाए जाते हैं जो बॉडी में लिंफोसाइट्स का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं।
कोरोना से बचाव करे
रोज़ाना मुलेठी खाने से बैक्टीरिया शरीर पर एकदम से अटैक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। आप इसका सेवन खाना खाने के बाद कर सकते हैं।
थ्रोट के इंफेक्शन से निजात
यदि आप गले के इंफेक्शन से पीड़ित हैं तो मुलेठी खा सकते हैं। इसका सेवन आप शहद के साथ कर सकते हैं। हफ्ते में 3-4 बार मुलेठी खाने से आप गले की खराश से छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : जानिए कैसे, बड़ी इलायची है हमारे लिए लाभदायक
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hKm8L2
No comments:
Post a Comment