Thursday, July 16, 2020

जली हुई जीभ से राहत पाने का आसान तरीका

आमतौर पर लोग सुबह के समय जल्दी में नाश्ता करते हैं लेकिन कभी-कभी गर्म चाय पीने के कारण उनकी जीभ जल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो गया है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप बेहद आसानी से अपनी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। आईए जानें कैसे-

बर्फ के टुकड़े को मुंह में रखने से जली जीभ से राहत मिलती है। इसके अलावा आप ठंडे पानी से करीब तीस सेकेंड तक कुल्ला भी कर सकते हैं।

जली जीभ को ठीक करने के लिए चीनी एक कारगर उपाय है। इसके लिए जीभ पर चीनी मोटी परत लगाने से आराम मिलता है। आप चाहें तो चीनी की जगह शहद भी लगा सकते हैं।

जीभ जलने पर मुंह से सांस लें। इसके लिए जीभ को बाहर निकालें और सांस लें। ऐसा करने से अंदर ठंडी हवा जाती है जिससे आपको आराम मिलेगा। आप मेंथॉल च्यूइंगम भी चबा सकते हैं।

अगर आपके फ्रिज में दही रखी हुई है तो उसे जीभ पर लगाने से राहत मिलेगी।

क्या मैस्टरबेशन या सम्बन्ध बनाने के दौरान स्पर्म निकलने से शरीर की इम्युुनिटी पर असर पड़ता है? जानिए सही जवाब

 पाचन संबंधी हर समस्या होगी छूमंतर, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32jvetP

No comments:

Post a Comment