Wednesday, July 15, 2020

खुद को तनावमुक्त करने का सबसे बेहतर तरीका है गाने सुनना

आज के समय में लोगों का शारीरिक श्रम काफी हद तक कम हो गया है, जबकि वे अपने दिमाग पर अधिक प्रभाव डालने लगे हैं। ऐसे में उन्हें दिमागी तौर पर थकान या तनाव आदि की समस्या होती है। आमतौर पर लोग खुद को दिमागी तौर पर रिलैक्स करने के लिए न जाने क्या-क्या करते रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं होता। अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार है जो अत्यधिक तनावग्रस्त रहते हैं तो हमारे पास आपकी परेशानी का एक रामबाण इलाज है। और इस इलाज के लिए आपको एक भी रूपया खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। तो चलिए जानते हैं इस इलाज के बारे में-

खुद को तनावमुक्त करने का सबसे बेहतर तरीका है गाने सुनना। आपको शायद यकीन न हो लेकिन यह आपके लिए काफी लाभदायक होता है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि वास्तव में ऐसा किसलिए होता है तो हम आपको बता दे कि जब हम अपना पसंदीदा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारे दिमाग से एक रसायन का स्राव होता है। इसे डोपामाइन कहते हैं। यह हमारे मूड को सकारात्मक बनाने में मददगार होता है।

क्या मैस्टरबेशन या सम्बन्ध बनाने के दौरान स्पर्म निकलने से शरीर की इम्युुनिटी पर असर पड़ता है? जानिए सही जवाब

 पाचन संबंधी हर समस्या होगी छूमंतर, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3esd37K

No comments:

Post a Comment