Sunday, July 19, 2020

संतरे के छिलकों से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ

आमतौर पर लोग संतरों को तो बडे चाव से खाते हैं लेकिन उनके छिलकों को कूडेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि संतरे के छिलके भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं, अगर आप उन्हें सही तरह से इस्तेमाल करे। तो चलिए जानते हैं संतरे के छिलकों से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में-
संतरे के छिलकों में विटामिन्स एवं खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी में विटामिन बी 5 बी 6 और फोलेट पाए जाते हैं जो कई तरह के विकारों को दूर करने में मदद करते हैं।
संतरे के छिलकों में भी संतरे की भांति विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद रहता हैए जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करता है। और जिसकी वजह से रोग आपसे दूर हीं रहते हैं।
संतरे के छिलके आपको फेफड़ों के कैंसर से भी बचाते हैं। इसके अलावा यह स्तन कैंसर, कोलोन कैंसर, पेट के कैंसर, गले के कैंसर इत्यादि से भी आपका बचाव करता है।
अगर आप प्राकृतिक रूप से अपना वजन कम करने की फिराक में हैं तो भी संतरे के छिलकों का सेवन आपके लिए लाभदायक होता है। दरअसल, संतरे के छिलकों में ऐसे गुण होते हैं जो आपकी भूख को नियंत्रण में रखते हैं तथा वजन बढ़ने नहीं देते।
ऐसे करें इस्तेमाल
आपने संतरे के छिलके के फायदों के बारे में तो जान लिया लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है तो इसके लिए आप संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर लें। फिर आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर इसका सेवन करें।

औषधीय गुणों से भरपूर होता है काला नमक, जानिए इसके बड़े फायदे

जानिए, गुलाब जल के औषधीय गुणों के बारे में



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OQrqIJ

No comments:

Post a Comment