
गर्मी का मौसम आते ही आपको अपने शरीर का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है, अन्यथा आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में लिक्विड अधिक लेने की सलाह दी जाती है। वैसे तो इस मौसम में लोग सादे पानी से लेकर नींबू पानी तक का सेवन करते हैं लेकिन वास्तव में इस मौसम में पुदीने का पानी पीना भी काफी लाभकारी होता है। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-
पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो दांत और मसूड़ों की समस्या को दूर करने के लिए उपयोगी होते हैं। पुदीने का पानी पीने से सांसों में ताजगी आती है और मुंह में बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा कम होता है
पुदीने में मिन्थॉल होने के कारण इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है इसलिए पुदीने का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन और बीमारियों से बचने के लिए पुदीने का पानी पीना लाभकारी होता है।
गर्मियों में तापमान बढ़ जाने से अक्सर सिरदर्द की समस्या पैदा हो जाती है। पुदीने में सूदींग प्रॉपर्टीज होती है जो कि शरीर के तापमान को कम करता है और सिरदर्द से राहत देता है।
गर्मियों के मौसम में अपच की समस्या आम होती है। पुदीने के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोंन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए जानिए इन बातों का रखे ध्यान
इन उपायों की मदद से आप बच सकते है माइग्रेन की गंभीर बीमारी से
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OEdQrz
No comments:
Post a Comment