Wednesday, July 15, 2020

गर्मी से संबंधित कई गंभीर समस्याएं से निजात दिलाता है गुलकंद

आप सभी ने गुलकंद का सेवन अवश्य किया होगा। इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यही गुलकंद आपके स्वास्थ्य को कई सारे फायदे देता है। गुलकंद को गुलाब की पत्तियों और शक्कर की मदद से पूर्ण्तः बनाया जाता है। यह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है इसलिए यह गर्मी से संबंधित कई गंभीर समस्याएं जैसे थकान, सुस्ती, खुजली आदि में उपयोग किया जाता है।

गर्मियों में गुलकंद डिहाइड्रेशन की गंभीर समस्या को दूर करता है। गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर में बहुत ताजगी आती है और पानी की कमी भी भी दूर होती है। इसलिए गर्मी मे गुलकंद का सेवन अवश्य करें।गर्मी में मुंह के छालों की परेशानी को दूर करने में गुलकंद बहुत लाभकारी है। अगर मुंह में छाले हो गए है तो दिन में दो बार गुलकंद खाए, ये पेट में जाकर ठंडक पहुंचाता हैं और छालों पर मरहम का काम करता हैं।

हर महीने लड़कियों मासिक धर्म में होने वाले दर्द को दूर करने में भी गुलकंद बहुत लाभकारी है। अगर आप गुलकंद का सेवन करेगी इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिंस दर्द से राहत दिलाने का काम करेगा।

शरीर की हडडियों को मजबूती प्रदान करने में भी गुलकंद बहुत लाभकारी है। गुलाब में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। जोड़ों या हड्डियों के दर्द होने पर आप गुलकंद खाएं जो आपके शरीर को आराम देगा।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DK498T

No comments:

Post a Comment