
अंगूर एक ऐसा फल है, जो अमूमन हर किसी को पसंद आता है क्योंकि इसे छीलने या काटने की परेशानी नहीं होती। बस जब भी मन करे, तो इसे खा लें। वैसे इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जिसके कारण यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी माना गया है। तो चलिए जानते हैं अंगूर खाने से सेहत को किस तरह से लाभ मिलते हैं-
- मधुमेह रोगी अक्सर अंगूर का सेवन करने से बचते हैं, लेकिन ऐसे लोग भी खुलकर इसका सेवन कर सकते हैं। अंगूर का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
- अगर आपको माइग्रेन का दर्द हो रहा है तो 1 गिलास अंगूर का रस पीएं। इससे दर्द गायब हो जाएगा। वहीं रोजाना इसका सेवन आपको तनाव से दूर रखने में मदद करेगा।
- आपको शायद पता न हो लेकिन अंगूर कैंसर के खतरे को भी कम करता है। एक शोध के अनुसार, जो लोग रोजाना 1 कटोरी अंगूर का सेवन करते हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 50 प्रतिशत कम होता है। इसके अलावा इसका सेवन आपको दिल की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।
- अंगूर का फल हार्ट अटैक के मरीज के लिए एसप्रिन की गोली की तरह काम करता है क्योंकि एसप्रिन की गोली शरीर में खून के थक्के जमने नहीं देती जिससे हार्ट ठीक रहता है। अगर आप भी हार्ट अटैक के मरीज है तो काले अंगूर का रस पीएं।
- इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर में खून की कमी पूरी होता है। एनीमिया की शिकायत दूर करने के लिए आप 1 गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीएं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन अधिक मात्रा में बनेगा।
- अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिससे टीबी और ब्लड इंफैक्शन जैसी समस्याएं दूर होती है।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DybVT1
No comments:
Post a Comment