बढ़ते कोरोना संकट के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत का सबसे भरोसेमंद मित्र देश रूस अगले महीने से बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने जा रहा है। वही दूसरी तरफ भारत समेत अन्य कई बड़े देशों में वैक्सीन को लेकर ट्रायल जारी है। रूस की तरफ से सोमवार को बयान आया कि उसका लक्ष्य अगले महीने से वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करना और अगले साल तक हर माह कई मिलियन डोज तैयार करने का रहेगा।
रूस की तरफ से कहा गया है कि राजधानी मॉस्को में गमालेया संस्थान का ट्रायल एडवांस स्टेज तक पहुंच गया है और यह जल्द ही राज्य रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। देश में कई कोरोना वैक्सीन के ट्रायल तेजी से आगे भी बढ़ रहे हैं। रूस के उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव ने कहा कि सितंबर महीने से बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन शुरू होने की पूरी उम्मीद है। मंटुरोव ने अगले साल तक बड़े स्तर पर वैक्सीन तैयार करने में देश को सक्षम बताया।
उन्होंने कहा, एक डेवलपर सेंट्रल रूस के तीन लोकेशन पर इसके उत्पादन पर काम कर रहा है। वैक्सीन को फाइनेंस करने वाली कंपनी रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के प्रमुख किरिल दिमित्रिग ने कहा अगले दस दिनों में हम अमेरिका से आगे होंगे और यह दुनिया की पहली रजिस्टर्ड कोरोना वैक्सीन होगी।
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश में कैंसर से जूझ रही 103 वर्ष की महिला ने कोरोना वायरस को हराया
यह भी पढ़े: राहुल द्रविड़ को मिलेगी नई जिम्मेदारी, बन सकते है कोविड-19 कार्यबल के अध्यक्ष
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3i5LV0i
No comments:
Post a Comment