
बदलते मौसम में अनेको शरीर से जुडी समस्याएं देखने को मिलती हैं। जैसे जैसे मौसम बदलता है होंठ, स्किन और बालों में कुछ न कुछ हो ही जाता है। हर कोई चाहता है कि उसके कोमल होंठ और सॉफ्ट स्किन हों परन्तु बदलता मौसम इन चीजों पर बुरा प्रभाव डालता है और खूबसरती को खत्म कर देता है। बाजारों में अनेको लिप बाम मौजूद है परन्तु वह प्रॉब्लम को सही नहीं करते। ऐसे में फटे होंठों पर नारियल तेल, जोजोबा ऑयल या ब्राउन शुगर लगना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको बता रहे है कि कैसे आप घरेलु नुस्खों को अपनाकर कोमल होंठ पा सकते हैं। आइए जानें यहां –
- बेरी युक्त लिप बाम आपके होंठो के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें अनेको एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो होंठो को सॉफ्ट रखते हैं।
- होंठो पर चकोतरा और संतरा लगाना लाभदायक होता है। इनमे अधिक मात्रा में विटामिन ए, सी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसको लगाने से होंठ पिंक नजर आने लगते हैं।
- फटे लिप्स पर क्रैनबेरी या करौंदा लगना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी3, विटामिन बी5 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर पाया जाता है जो होंठों को सॉफ्ट बनाता है।
- होंठों की डेड स्किन से निजात पाने के लिए आप मल्टीपरपज ऑर्गेनिक बाम का यूज़ कर सकते हैं। इससे होंठ कोमल नजर आएंगे।
- होंठो की मृत त्वचा से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल और शुगर भी फायदेमंद होता है। इसको लगाने के लिए आप ऑर्गेनिक नारियल तेल में थोड़ी सी चीनी मिक्स कर लें और फिर इस मिक्सचर को अपने होंठो पर लगाएं। थोड़ी देर बाद धो लें। फर्क नज़र आएगा।
- फटे होंठ पर गुलाब जल और ग्लिसरीन लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब जल का यूज करने से होंठों को हल्का गुलाबी बनाया जा सकता है और ग्लिसरीन डेड स्किन को हटाने में बहुत फायदेमंद होती है। इससे कालापन और ड्राईनैस दूर किया जा सकता है।
- होंठ पर ग्रीन टी ऑयल लगाना बहुत लाभकारी होता है। इसमें अनेको एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो होंठों को शाइनी बनाते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3k07QId
No comments:
Post a Comment