Thursday, August 16, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (16/08/2018)

प्रमुख समाचार (16/08/2018)

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की हालत नाजुक, सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर जारी


advertisement:


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य में पिछले 36 घंटे में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने पर देश भर में दुआओं का जोर जारी है। राजनेता से लेकर आमजन हर कोई पूर्व प्रधानमंत्री के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा लोग वाजपेयी से जुड़ी यादों को शेयर कर उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहुल गाँधी ने की PM मोदी से बात

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से हुए जानमाल के गंभीर नुकसान को देखते हुए आज PM नरेंद्र मोदी से बात की। इस दौरान उन्होंने PM से राज्य के लिए विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह किया।

कारनाह सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कारनाह सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कारनाह सेक्टर के सैयद पोरा में भारतीय अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।

कश्मीर के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में आज चार सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह बताया कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस की और तडक़े करीब तीन बजे संदिग्ध आतंकवादियों को चुनौती दी। उन्होंने यह बताया कि घुसपैठियों ने सैन्यर्किमयों के ठिकानों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर सैनिकों ने प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।

वॉटरफॉल में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करके सुरक्षित निकाला

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सुल्तानगढ़ वॉटर फॉल पिकनिक स्पॉट में फंसे सभी 45 लोगों को १० घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन करके बचा लिया गया है। ये लोग पिकनिक मनाने के लिए आए थे। कुछ लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद बचाया गया और लगभग 40 लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया ।

‘सोने की चिड़िया’ भारत को पिंजरे में कैद करना चाहते हैं PM मोदी: राहुल गाँधी

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज PM नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और यह आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘सोने की चिडिय़ा’ भारत को पिंजरे में कैद कर लूटना चाहती है। गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की ओर से आयोजित ‘सांझी विरासत बचाओ’ सम्मेलन में यह कहा कि BJP के लोग देश को सोने की चिडिय़ा मानते हैं लेकिन हम देश को गंगा मानते हैं। उन्होंने BJP के अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान का हवाला देते हुए कहा,‘‘मीडिया वाले पूछते हैं कि विपक्ष के लोग BJP एवं RSS के खिलाफ खड़े हैं, लेकिन सबकी विचारधाराएं अलग हैं।

पीएम मोदी ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 50 वे जन्मदिन पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने ट्विट किया , ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। ” मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ”बहुत बहुत धन्यवाद सर”

मौलवी ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का किया विरोध

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में ध्वजारोहण के बाद एक मदरसे का मौलाना बच्चों और शिक्षकों को राष्ट्रगान गाने से रोकता हुआ दिखाई दिया। इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मोहम्मद जुनैद अंसारी, मोहम्मद अज़लूर रहमान और मोहम्मद निजाम को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों के मदरसे में तिरंगा फहराए जाने के बाद राष्ट्रगान का न सिर्फ विरोध कर उसे रोक ने की कोशिश कर रहे थे।

खून और जमीन के रिश्ते की कहानी है सलमान खान की फिल्म ‘भारत’

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ‘भारत’ का टीजर रिलीज कर दिया है। सलमान ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि वीडियो में सलमान दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन उनकी आवाज सुनाई दे रही है। सलमान कहते हैं, ‘बाबू जी कहते थे- कुछ रिश्ते जमीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनों ही थे…।

नहीं रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर

टीम इंडिया क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्‍तान अजीत वाडेकर का बुधवार रात निधन हो गया। आपको बता दे की वह 77 साल के थे। वह बहुत समय से बीमार चल रहे थे। अजीत वाडेकर को पहला एक दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय कप्‍तान बनाया गया था।

विस्तार से पढ़ने के लिए www.businesssandesh.in या  www.navyugsandesh.com पर जाये। ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए बिज़नेस सन्देश (Business Sandesh) का फेसबुक पेज लाइक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए नवयुग सन्देश (बिज़नेस सन्देश ग्रुप) का हिंदी न्यूज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ( यहाँ क्लिक करें)

The post एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (16/08/2018) appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MQYBcn

No comments:

Post a Comment