भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष के थे। अटल बिहारी वाजपेयी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे लम्बे समय से बिमार चल रहे थे।
तबियत ज्यादा खराब होने पर प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के तमाम नेता उनका हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक नेता होने के साथ-साथ बहुत ही अच्छे कवि भी थे।
देश के अलावा विदेशों में भी दिए गए उनके हिन्दी भाषण आज भी याद किए जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश के विकास के लिए खूब प्रयास किए। अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।
The post पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PfO4Jd
No comments:
Post a Comment