Friday, August 17, 2018

शुरु हुए अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा। स्मृति स्थल शांति वन और विजय घाट के बीच है। शांति वन जहां देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु का स्मारक है वहीं, विजय घाट लाल बहादुर शास्त्री का स्मारक है। इस दौरान ट्रेफिक को लेकर भी बड़ी व्यवस्था की गई है। दिल्ली के की ज्यादातर मुख्य सडक़ें बंद रहेंगी।


advertisement:


वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके सरकारी घर छह, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया है। सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक उनके घर पर श्रद्धांजलि दे सकेंगे। अमित शाह ने कहा कि इसके बाद सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा।

काबुल में हुए आत्मघाती हमले में 48 शिया छात्रों की मौत

अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्यालय से शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल (2012) का भी अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे स्थित स्मृति स्थल पर किया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार शाम एम्स में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। एम्स की मेडिकल विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री का निधन 16 अगस्त शाम पांच बजकर पांच मिनट पर हुआ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वाजपेयी को 11 जून 2018 को एम्स में भर्ती कराया गया था और डाक्टरों की निगरानी में पिछले नौ सप्ताह से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। एम्स के अनुसार, दुर्भाग्यवश, उनकी स्थिति पिछले 36 घंटों में बिगड़ी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

The post शुरु हुए अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vPi6LU

No comments:

Post a Comment