उत्तर प्रदेश राज्य के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवती से एक व्यक्ति ने छह महीने तक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हूआ जब पीडिता गर्भवती हो गई। युवती की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शोएब नाम के एक युवक ने एक युवती के साथ छह माह से भी ज्यादा समय तक दूष्कर्म किया और युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देकर युवती के साथ लगातार बलात्कार जैसा घिनौना काम करता रहा।
पीडिता का पुलिस को दिए बयान के अनुसार छह माह तक दूष्कर्म करने के बाद जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी के परिवार वाले उस पर गर्भपात कराने का दवाब बनाने लगे। इस पर युवती ने अपने साथ हूई वारदात की जानकारी अपने घर वालों को दी। जिसके बाद युवती के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के परिवार वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपी शोएब और परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर, मामले की जांच शूरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कुछ ऐसा ही मामला अप्रैल में भी नजर आया था जहां पर एक दो युवको द्धारा एक युवती को दो माह तक बधंक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया था।
The post छह माह तक युवती के साथ किया दुष्कर्म appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MwrbCL
No comments:
Post a Comment