दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान का नाम आज कल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ बहुत सुर्खियों में है। दोनों को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अरबाज, मलाइका से तलाक लेने के बाद अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं और जल्द ही जॉर्जिया से शादी कर सकते हैं। चर्चित वेबसाइट डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज खान बहुत जल्द अपनी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं। वहीं खबर ये भी है की इस रिश्ते के लिए अरबाज को अभी अपने घर से रजामंदी नहीं मिली है।
रिपोर्ट में अरबाज के परिवार के एक सूत्र ने बताया है कि ‘सलमान खान और उनके माता – पिता को हमेशा एसा लगता था की अरबाज और मलाइका की शादी इस वजह से टूटी थी क्योंकि अरबाज अपनी जिंदगी में कुछ भी बेहतर करने कामयाब नहीं हो पाए। जिस वजह से इस जोड़ी ने तलाक ले लिया। वही दूसरी ओर मलाइका ने हमेशा से अपनी एक अलग पहचान बनाई। मलाइका ने फिल्म जगत से लेकर फेशन शोज तक में अपनी पकड़ बनाए रखी, जिस वजह से उन्हें हमेशा उनके काम और नाम से पहचाना गया।
The post अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं अरबाज खान appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Bfj3lM
No comments:
Post a Comment