Friday, August 17, 2018

वर्जिनिटी पर करण जौहर ने दिया बड़ा बयान

दिग्गज बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर बहुत सुर्खियों में छाए हुए है। हाल ही में करण से उनके र‍ेड‍ियो शो पर वर्जिनिटी को लेकर सवाल किया गया। इस पर करण ने साफ कह द‍िया, ये कभी र‍िश्ते का आधार नहीं होना चाहिए। करण के रेड‍ियो शो में इस बार चर्चा का टॉप‍िक ‘बोल्ड लव एडवाइज’ था।


advertisement:


करण ने कॉलर को सलाह देते हुए कहा, “किसी भी रिश्ते की शुरुआत ‘बेहूदी उम्मीदों’ के साथ नहीं होनी चाहिए। लोगों को वर्जिनिटी को आधार बनाना पूर्ण्तः बंद करना चाहिए और किसी भी व्यक्ति के बारे में उसकी सेक्सुअल लाइफ से राय न बनाएं। यह साल 2018 है और रिश्तों के बीच कोई ऐसी बेतुकी उम्मीदें ना लाएं। मैं कहना चाहता हूं कि आपका साथी इंसान है, कोई पावरोटी का पिंड नहीं है।”

आपको बता दे की करण जौहर से एक कॉलर ये सवाल भी किया, क्या अरैंज मैर‍िज में पुराने रिलेशन के बारे में बताना करनी चाहिए? इस पर करण ने जवाब द‍िया, “इन रिश्तों में बहुत अधिक ईमानदार रहना जरुरी हैं। अगर किसी भी रिश्ते की शुरुआत झूठ से होती हैं तो, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकता है और जब यह टूटता हैं तो बहुत बुरी तरह से टूटता है।आपको खुद से और खुद के बारे में ईमानदार रहना चाहिए।” करण ने बताया कि उन्होंने पहली बार यौन संबंध बनाने के लिए पैसे चुकाए थे। उन्होंने अपनी वर्जिनिटी 26 साल की उम्र में न्यूयॉर्क में खोई थी। करण ने अपना अनुभव बताते हुए कहा था कि ये काफी सिर खपाऊ था।

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर महिला से अभद्र व्यवहार के लिए केस दर्ज

The post वर्जिनिटी पर करण जौहर ने दिया बड़ा बयान appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nLd3Ym

No comments:

Post a Comment