Thursday, August 9, 2018

आज महाराष्ट्र बंद, मुंबई व् पुणे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मराठा क्रांति मोर्चा ने आज मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर मराठा संगठनों ने बंद का ऐलान किया। पुणे प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है। पुणे में 2200 पुलिसकर्मी, 900 होमगार्ड, एसआरपीएफ की 3 टुकड़ी, आरएएफ की 1 टुकड़ी आदि तैनात किए गए हैं। मराठा समुदाय के लोग काफी लंबे समय से नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सभी लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से बंद रखने की अपील की गई है।जुलाई में औरंगाबाद से शुरू हुई आरक्षण की मांग हिंसक हो गई थी। आंदोलन के दौरान एक युवक ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर लेने के बाद बाद राज्य में कई जगह आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं थी।


advertisement:


कोर्ट ने मराठा आरक्षण आंदोलन के मसले पर सुनवाई के दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग को भी निर्देश दिया कि आयोग मराठा समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का अध्य्यन कर राज्य सरकार को सिफारिश सौंपे। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता विनोद पाटील इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की थी।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मराठा समुदाय से उनकी मांगें जल्द ही स्वीकार करने का आश्वासन दिया था। पर इस के बाद भी मराठा समुदाय ने अपना आंदोलन वापस नहीं लिया है।

H’Birthday: सुपर एक्ट्रेस बन चुकी है यह अभिनेत्री, बचपन में दिखती थी ऐसी

The post आज महाराष्ट्र बंद, मुंबई व् पुणे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OkD8cg

No comments:

Post a Comment