एक फोटो के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। दरअसल, यह फोटो बीसीसीआई ने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। अब आप सोच रहे होंगे टीम इंडिया का फोटो शेयर करने में परेशानी कैसी? दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया अभी लंदन में है। इस दौरान टीम इंडिया, इंडिया एम्बेसी के ऑफिस भी पहुंची।
वहां उन्होंने हाईकमिश्रर से मुलाकात भी की। इस मौके पर एक तस्वीर भी खींची गई। यह फोटो उस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी जब इसमें सबसे आगे की पंक्ति में कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नि अनुष्का शर्मा खड़ी हुई दिखाई दीं। बस यहीं से सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इस तस्वीर पर कई ट्वीट देखने को मिले।
#TeamIndia members at the High Commission of India in London. pic.twitter.com/tUhaGkSQfe
— BCCI (@BCCI) August 7, 2018
मीडिया को देख प्रियंका ने छुपाई सगाई की अंगूठी: वीडियो
ऐसे में कई यूजर्स ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान यानी अजिंक्य रहाणे इस फोटो में सबसे आखिरी लाइन में पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।
Is captain wife more important than vice captain? Where are other players wife's? Don't divide team for the sake of captain or Bollywood please
— Sanjay Tank (@SanjaySTank) August 8, 2018
एक यूजर ने लिखा कि यह फैमिली फोटो नहीं है बल्कि बल्कि इंडिया की क्रिकेट टीम की फोटो हैं।
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि यही कपल कुछ दिनों पहले ऑनलाइन भाषण बाजी और उपदेश दे रहे थे। (सडक़ पर कचरा फेंकने वाले विवाद पर)
Vice captain is in last row and First Lady of Indian cricket is in front row. These people giving lecture online few days back. @AnushkaSharma
— Ali MG (@aliasgarmg) August 7, 2018
The post इस फोटो के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ बीसीसीआई: PHOTO appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vq0beD
No comments:
Post a Comment