संसद मेंं सबसे मजबूत और बड़ी पार्टी बीजेपी और उसका गठबंधन दल एनडीए (केंद्र की रूलिंग पार्टियां ) अब राज्यसभा में भी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज हो रहे राज्यसभा उपसभापति चुनाव में एक बार फिर बीजेपी और विपक्ष आमने सामने हैं। राज्यसभा में बीजेपी 73 सीटों के साथ सबसे आगे है। लेकिन, विपक्ष की एकता के आगे एनडीए को काफी कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है।
दोनों तरफ से अपने अपने उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। एनडीए की तरफ से जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस नीत यूपीए की तरफ से कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद को उतारा गया है। लेकिन, इसी बीच बीजू जनता दल ने एनडीए को समर्थन देने का एलान कर दिया है। गौरतलब है कि अभी वर्तमान में राज्यसभा में 244 सीटें हैं। 275 सदस्यीय राज्यसभा सदन देश का उच्च सदन कहलाता है।
मरीना बीच पर हुआ करुणानिधि का अंतिम संस्कार, दफनाया गया
दोनों पक्ष अपनी अपनी जीत के दावे कर रह हैं। जहां एनडीए अपने सभी दलों को साथ लेकर चल रहा है। वहीं कांग्रेस ने भी विपक्ष की एकता के सहारे जीतने का दावा किया है। कांग्रेस के पास राज्यसभा में पचास सीटें हैं। पक्ष और प्रतिपक्ष ने आंकड़ों सहित अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं।
जहां एनडीए अपने साथ तीन नामित सदस्य, एक अमर सिंह, एआईएडीएमकेके 13, टीआरएस के 6 और आईएनएलडी, के एक सदस्य का समर्थन बता रही है। वहीं, बीजेडी के साथ आ जाने से एनडीए की ताकत बढ़ गई है। बीजेडी के पास 9 वोट हैं। जबकि कांग्रेस, यूपीए की बात करें तो यूपीए उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद की।
कांग्रेस के वोटों के अलावा तृणमूल कांग्रेस और एसपी के 13-13, टीडीपी के 6, सीपीएम के 5, बीएसपी और डीएमके के 4-4, सीपीआई के दो और जेडीएस के 1 सदस्य का समर्थन मिलने की उम्मीद है। अगर वाईएसआर कांग्रेस ने भी समर्थन कर दिया तो UPA और मज़बूत हो जाएगी हालांकि, अभी तक टीआरएस ने किसी भी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है।
The post राज्यसभा उपसभापति चुनाव: कड़ी टक्कर के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष ने किए जीत के दावे appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MduezG
No comments:
Post a Comment