Thursday, August 9, 2018

मरीना बीच पर हुआ करुणानिधि का अंतिम संस्कार, दफनाया गया

60 सालों तक तमिलनाडू की राजनीति के दिग्गज रहे तमिलनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके सुप्रीमो एम करूणानिधि यानि कलाईनार (94)का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चेन्न्ई के मरीना बीच पर करुणानिधि का अंतिम संस्कार किया गया। पहले सरकार ने करुणानिधि का मरीना बीच पर अंतिम संस्कार करने की इजाजत नहीं दी थी। सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे उनके समर्थको को अदालत ने मरीना बीच पर अंतिम संस्कार करने की परमिशन दे दी।

VIDEO: मैकडोनाल्ड में दो महिलाओं के बीच हुई हाथापाई, ज़ड़े एक-दूसरे को थप्पड़


advertisement:


इसके बाद उनको वहीं दफन कर दिया गया। इसके अलावा कोर्ट ने सरकार को उनका मेमोरियल बनाने का भी आदेश दिया है। गौरतलब है कि करुणानिधि द्रविड़ राजनीति से जुडे थे और वे हिंदू धर्म की किसी भी मान्यता या कर्मकांड को नहीं मानते हैं। करुणानिधि से पहले द्रविड़ आंदोलन से जुड़े कई दूसरे नेताओं का अंतिम संस्कार भी हिंदू धर्म की मान्यताओं से अलग हटकर किया गया यानि उन्हें दफनाया गया था।

करुणानिधि से पहले जयललिता, एमजी रामचंद्रन आौर द्रविड़ आंदोलन के बड़े नेता और डीएमके के संस्थापक अन्नादुरै की भी कब्र है। अन्नादुरै तमिलनाडु के पहले द्रविड़ मुख्यमंत्री थे। दरअसल, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि द्रविड़ मूवमेंट से जुड़े हुए थे। द्रविड़ आंदोलन हिंदू धर्म की ब्राह्मणवादी परंपरा का खुलकर विरोध करता है और इसके किसी भी रीति-रिवाज को नहीं मानता है।

The post मरीना बीच पर हुआ करुणानिधि का अंतिम संस्कार, दफनाया गया appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M6U1u0

No comments:

Post a Comment