Saturday, August 11, 2018

महिला सांसद ने कहा – राजनीति में खेल हो, लेकिन खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए


advertisement:


महिला सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि राजनीति में खेल हो, लेकिन खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए। राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन संसद में खेल विश्वविद्यालय के विधेयक पर बोल रही थी। उन्होंने यह भी कहा की देश में प्रतिभा की कमी नहीं है।

राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2018 को राज्यसभा की भी मंजूरी मिल गई है। इस विधेयक को लोकसभा में पिछले सप्ताह पारित कर दिया गया था। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मणिपुर में होनी है। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

कहकशां परवीन ने यह भी मांग रखी कि बिहार में भी ऐसे राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हो ताकि खिलाड़ियों को और भी मौका मिल सके।

The post महिला सांसद ने कहा – राजनीति में खेल हो, लेकिन खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vBMKIv

No comments:

Post a Comment