Wednesday, August 8, 2018

उम्र बढ़ने की निशानियों को रोकता है नारियल तेल

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, उसकी निशानियां चेहरे पर साफ नजर आती है। स्किन में कसाव कम होने से लेकर झुर्रियों आदि उसकी उम्र के राज का राज़ नहीं रख पाती। लेकिन अगर आप झुर्रियों आदि से निजात पाना चाहते हैं तो इसके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में-


advertisement:


नारियल के तेल को सेब के सिरके के साथ मिलाकर प्रयोग करना अच्छा विचार हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच सेब का सिरके में कुछ बूंदे नारियल तेल मिलाकर कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें।

वहीं अगर नारियल तेल को शहद के साथ मिलाया जाए तो यह झुर्रियों पर प्रभावी तरीके से काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच शहद में 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाकर झुर्रियों पर लगाएं। इसे 1 घंटे तक लगे रहने दें उसके बाद पानी से त्वचा से धोएं।

झुर्रियां और फाइन लाइन्स एक मुख्य वजह त्वचा का शुष्क होना होता है। ऐसे में नारियल तेल को विटामिन ई के साथ प्रयोग करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर उसमें नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके लिए आप कुछ मिनट तक मसाज करके रात को सो जाएं।

बालों के बेहद लाभकारी है मुल्तानी मिट्टी, जानिए कैसे

The post उम्र बढ़ने की निशानियों को रोकता है नारियल तेल appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vLEmFC

No comments:

Post a Comment