Friday, August 17, 2018

इस तरह बनाएं अंडा करी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

सेहत से भरपूर अंडा बेहद स्वादिष्ट होता है। लोग इसे कई तरह से बनाकर खाते हैं। यूं तो आपने भी नाश्ते में एग आमलेट या बाॅयल अंडा बनाकर खाया होगा। लेकिन इसकी मदद से अंडा करी बनाकर भी खाया जाता है। तो चलिए जानते हैं अंडा करी बनाने की विधि के बारे में-


advertisement:


अंडा करी बनाने के लिए आप सबसे पहले  उबले हुए अंडों को छील लें और इन्हें अलग रख दें। कद्दूकस किया हुआ नारियल और काजू ग्राइंडर में डालें और पीस लें। फिर उसे एक बाउल में निकाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें कटी हुई कटी हुई प्याज़ डालें और अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पका लें।

टमाटर नरम होने के बाद कढाई में हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट एवं हरी मिर्च का पेस्ट डालें और थोड़ा सा भून लें। अब कढ़ाई में उबले हुए अंडे, नारियल-काजू पेस्ट और लगभग 1 1/2 कप पानी डालें और मीडियम आंच में 5 मिनट तक पका लें।

स्‍वादिष्‍ट अंडे की सब्जी या एग करी तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम पेश करें।

इंडियन आर्मी’ में’ निकली है बम्पर नौकरी,जल्द करें अप्लाई

The post इस तरह बनाएं अंडा करी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mjh1pL

No comments:

Post a Comment