बारिश के मौसम में मक्खी-मच्छरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अमूमन देखने में आता है कि लोग इन्हें दूर करने के लिए कई तरह के केमिकल स्प्रे आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका हानिकारक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में आप कुछ प्राकृतिक तरीके अपनाकर मच्छरों को अपने घर से दूर रखें। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
मच्छरों को घर से दूर भगाने में कोयला आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप कोयले में संतरे के छिलके डालकर जलाएं। अब इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं। आप देखेंगे कि मच्छर मानो गायब हो गए हैं।
वहीं कपूर भी मच्छरों को घर से भगाने का एक प्रभावी तरीका है। सिर्फ 1 कपूर कमरे में जलाने से 15 से 20 मिनट में मच्छर घर से भाग जाएंगे।
तुलसी का पौधा हर तरह से आपके लिए लाभदायक है। आप इसकी मदद से मच्छरों को भी घर से बाहर भगा सकते हैं। तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख दें। तुलसी की सुगंध मच्छरों को घर से दूर रखने का काम करती है। आप चाहें तो घर में नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं।
मच्छरों को लैवेंडर की गंध भी पसंद नहीं होती। इसलिए आप अपने घर में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
The post बारिश के मौसम में इस तरह कहें मच्छरों को अलविदा appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MBVQvd
No comments:
Post a Comment