Friday, August 10, 2018

15 अगस्त को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज वाजपेयी, माचो मैन जॉन अब्राहम को निर्देशित करना चाहते हैं। आपको बता दे की मनोज वाजपेयी ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में काम किया है। मनोज बाजपेयी, जॉन अब्राहम की तारीफ करते नहीं थकते हैं। जॉन अब्राहम के काम करने की स्टाइल और डेडिकेशन से मनोज इतना अधिक प्रभावित हैं कि वह जॉन अब्राहम को फिल्म में निर्देशित करना चाहते हैं। मनोज वाजपेयी ने फिल्म ‘मिसिंग’ को प्रोड्यूस किया था जिसे लोगों का प्यार मिला और अब वह डायरेक्शन में भी हाथ आजमाना चाहते हैं।


advertisement:


मनोज वाजपेयी ने यह बताया कि जॉन अब्राहम में एक अलग सी बात है। जब वह कैमरे के सामने होते हैं उनकी आंखों की चमक, उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत ही जबरदस्त होती है। जॉन बहुत ही डेडिकेटेड कलाकार हैं। फिल्म और किरदार के प्रति पूरी तरह से ईमानदार जॉन अब्राहम के साथ काम करने में न सिर्फ मजा आता है बल्कि बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जॉन न सिर्फ जबरदस्त कलाकार हैं बल्कि अच्छे इंसान भी हैं। बता दें ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

दक्षिण के सभी सुपर हीरो बोले, हैप्पी बर्थडे अन्ना

The post 15 अगस्त को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AYydf9

No comments:

Post a Comment