Friday, August 17, 2018

आशुतोष को मनाने पहुंचे आप नेता, लेकिन नहीं बनी बात

आशुतोष के इस्तीफे के बीच आम आदमी पार्टी में उथल पुथल का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफे के बाद आशुतोष के लिए मन मनुहार का दौर जारी है। ज्ञात रहे कि आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन, अरविंद केजरीवाल ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आप नेता के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय और दिलीप पांडेय बुधवार शाम आशुतोष के नोएडा स्थित उनके घर उन्हें मनाने पहुंचे लेकिन वे घर पर मौजूद ही नहीं थे। दोनों नेता घंटों तक आशुतोष का इंतजार करते रहे। वहीं गोपाल राय ने आशुतोष के इस्तीफे को दुखद बताते हुए कहा कि अभी इस बारे में पार्टी नेतृत्व उनसे बातचीत करेगा।

तीन युगपुरुष और अगस्त माह

आशुतोष के इस्तीफे को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके कहा था कि सर इस जन्म में तो नहीं, दूसरे ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि असर हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आप पार्टी में बने रहिए।

The post आशुतोष को मनाने पहुंचे आप नेता, लेकिन नहीं बनी बात appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2L04our

No comments:

Post a Comment