अफगानिस्तान और भारत के बढ़ते आपसी रिश्तों से पाकिस्तानी की बैचेनी बढ़ गई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में काफी मजबूती आई है। प्रधानमंत्री मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के काफी दोस्ताना संबंध हैं। मोदी सरकार ने अफगानिस्तान के पुनर्निमाण ढांचे में अहम भूमिका निभाई है। अफगानिस्तान को आर्थिक सहायता से लेकर नए अफगानिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। तालिबान से आजादी के बाद अफगानिस्तान की नई सरकार के गठन के बाद मोदी सरकार ने अफगानिस्तान सरकार की काफी मदद की है। मोदी सरकार ने अफगानिस्तान के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स में आर्थिक मदद से लेकर री कंस्ट्रक्शन तक में मदद की है।
आशुतोष को मनाने पहुंचे आप नेता, लेकिन नहीं बनी बात
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी अफगानिस्तान पूरी तरह भारत के साथ खड़ा है। अब पाकिस्तान की चिंता उस बात को लेकर बढ़ गई है जिसमें कहा जा रहा है अफगानिस्तान की कई परियोजनाओं में भारत की फंडिंग से पाकिस्तान नाराज और चिंतित बताया जा रहा है।
दरअसल, पाकिस्तान की नाराजगी भारत द्वारा काबुल नदी बेसिन पर डैम बनाने में अफगानिस्तान सरकार की मदद करने के निर्णय से है। भारत ने पिछले हफ्ते एक बैठक में अफगान सरकार को काबुल के पास शहतूत डैम बनाने में मदद पर सहमति जताई है। पाकिस्तान का कहना है कि कहना है कि इससे उसके यहां इन नदियों के जल प्रवाह में कमी आएगी।
उसने दावा किया है कि इस डैम से पाकिस्तान में जल का प्रवाह कम हो जाएगा। पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में सलमा डैम पूरा करने के दो साल बाद भारत इस प्रॉजेक्ट में मदद करने जा रहा है।
The post अफगानिस्तान के इस प्रोजेक्ट में मदद करेगा भारत, पाकिस्तान की बैचेनी बढ़ी appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PkZwDE
No comments:
Post a Comment