Tuesday, August 7, 2018

सुब्रमण्यम स्वामी ने शशि थरूर को कहा वेटर

PM नरेंद्र मोदी द्वारा मुस्लिम टोपी नहीं पहनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की ओर से दिए गए बयान पर अब BJP के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पलटवार किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि थरूर का बयान नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए पूर्ण्तः आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि थरूर भले ही सांसद और मंत्री हो गए हैं लेकिन अभी तक वे कॉकटेल पार्टी से बाहर ही नहीं आए हैं।


advertisement:


स्वामी यहीं नहीं रूके और उन्होंने थरूर को अंग्रेजों की नाजायज औलाद तक कह दिया। स्वामी ने कहा कि थरूर उन्हीं बच्चों की तरह हैं जिनमें सारी आदतें अंग्रेजों जैसी हैं। थरूरी अंग्रेजों जैसी भाषा बोलते हैं। BJP नेता ने कहा कि थरूर खुद तो सूट-बूट में रेस्टोरेंट के वेटर और बटलर की तरह लगते और नागालैंड के लोगों के पहनावे को अजीब कहते हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि थरूर जैसे दोहरे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए।

विदित है कि थरूर ने यह कहा कि PM नरेंद्र मोदी अपनी यात्राओं के दौरान ‘‘अजीब सी’’ नगा और दूसरी टोपियां पहनते हैं लेकिन मुसलमानों की टोपी पहनने से मना कर देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप उन्हें पंख लगी नगा टोपियां पहने देखते हैं। आप उन्हें अलग तरह की पोशाकों में देखते हैं जो कि एक PM के लिहाज से ठीक है। इंदिरा गांधी भी तस्वीरों में विभिन्न प्रकार की पोशाकों में दिखती थीं। लेकिन मोदी अब भी हमेशा एक खास टोपी को पहनने से क्यों मना कर देते हैं?’’

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री केजरीवाल ने

The post सुब्रमण्यम स्वामी ने शशि थरूर को कहा वेटर appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M6lqeZ

No comments:

Post a Comment