Thursday, August 30, 2018

बच्चा चूसता है अंगूठा, अपनाएं यह टिप्स

बहुत से छोटे बच्चों को अंगूठा चूसने की आदत होती है। बचपन में भले ही आपको उनकी इस हरकत से दिक्कत न हो। लेकिन बाद में बच्चे इस आदत को आसानी से नहीं छोड़ते। इसलिए समय रहते उनकी इस आदत को छुड़वाना बेहद आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं कि बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत को कैसे छुड़वाएं-


advertisement:


बच्चे के अंगूठे पर नींबू या फिर नीम का पेस्ट लगाने से उसकी यह आदत छूट सकती है। दरअसल, नींबू में खटास होती है और नीम कड़वा होता है। जब भी बच्चा इस पेस्ट लगे अंगूठे को चूसता है तो उसके मुंह का टेस्ट खराब हो जाता है। इसी वजह से बच्चा अपने मुंह में अंगूठा नहीं डालता।

इसके अतिरिक्त बच्चे के अंगूठे पर थंब गार्ड भी लगाया जा सकता है। एेसा करने से वह अंगूठा नहीं चूसेगा।

अक्सर बच्चे भूखे होने पर अंगूठा चूसते हैं। ऐसे में आप ध्यान रखें कि उनका पेट भरा रहे। इसके लिए आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बच्चे को कुछ-कुछ देर में खाने की चीजे जैसे फल, दूध व भोजन आदि दें। इससे उसका पेट भरा रहेगा और वह अंगूठा मुंह में नहीं डालेगा।

जब आप बच्चे के अंगूठे को उसके मुंह में देखें तो उसे दोनों हाथों को किसी न किसी काम में उलझा दें। आप उन्हें सॉफ्ट टॉय भी पकड़ा सकती है। इससे उसके हाथ तो बिजी होंगे ही, साथ ही उसका ध्यान भी बंट जाएगा।

35 के बाद बन रही हैं मां, इन बातों को न करें नजरअंदाज

The post बच्चा चूसता है अंगूठा, अपनाएं यह टिप्स appeared first on Navyug Sandesh.



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NtqoQd

No comments:

Post a Comment