भारतीय क्रिकेटर के लीजेंड प्लयेर अजित वाडेकर का 77 वर्ष की उम्र में मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वाडेकर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वाडेकर के नाम अद्भुत रिकॉर्ड रहे हैं। वाडेकर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच और पहली टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। बीसीसीआई में वाडेकर मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी रेखा के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। वाडेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।
न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच मतभेद आए सामने
वाडेकर का आठ साल के अंतरराष्ट्रीय करियर रहा।
वाडेकर बायें हाथ के बल्लेबाज थे।
वाडेकर ने 37 टेस्ट मैच खेले।
1971 से 1974 के दौरान उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली।
16 में सेचार मैच जीते, चार हारे, जबकि आठ मैच ड्रॉ रहे।
उन्होंने दो वनडे मैच भी खेले और दोनों में उन्होंने भारतीय टीम की कमान संभाली।
वनडे क्रिकेट में वह भारतीय टीम के पहले कप्तान थे।
उन्होंने टेस्ट में 46, वनडे में एक और प्रथम श्रेणी करियर में 271 कैच लपके।
टेस्ट करियर में उन्होंने एकमात्र शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ 1968 में वेलिंगटन में लगाया।
रणजी ट्रॉफी में 17 वर्षो के करियर में उन्होंने 73 मैचों में कुल 4288 रन बनाए।
उन्होंने 1966-67 में मैसूर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 323 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।
उन्होंने 18 दलीप ट्रॉफी मैच खेले, छह में वह पश्चिम क्षेत्र के कप्तान रहे।
The post टीम इंडिया को पहली जीत दिलाने वाले वाडेकर के नाम दर्ज हैं अद्भुत रिकॉर्ड appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ba3sE9
No comments:
Post a Comment