Thursday, August 16, 2018

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर महिला से अभद्र व्यवहार के लिए केस दर्ज

गायक अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। उन पर एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। अभिजीत पर इस महिला से टेलिफोन पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है। मामले में अभिजीत के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में पुलिस ने आइपीसी की धारा 509 और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। सोसायटी में हो रहे ड्रिलिंग के काम को लेकर अभिजीत की एक महिला से बहस हो गई। आरोप है कि अभिजीत ने उनसे बहस के दौरान गाली-गलौज की।


advertisement:


अभिजीत ने आरोप का खंडन करते हुए उल्टा महिला पर आरोप लगाया है कि वह पैसों के लिए उन्हें धमकी दे रही थी। उन्होंने कहा की महिला ने खुद सेकंड फ्लोर पर अवैध निर्माण कर रखा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है ।

सीएस मारपीट मामला: चार्जशीट में केजरीवाल-सिसोदिया सहित 13 लोगों के नाम

The post सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर महिला से अभद्र व्यवहार के लिए केस दर्ज appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2w7RDIY

No comments:

Post a Comment