Friday, August 10, 2018

क्या है स्वैट टीम, स्वतंत्रता दिवस पर करेगी लाल किले की हिफाजत

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पहली महिला स्वैट टीम तैयार की गई है। विशेष महिला कमांडो के इस दल को देश की राजनधानी में सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। महिला बल की यह सभी सदस्य उत्तरपूर्वी राज्यों से हैं, जिन्हें 15 महीने तक कड़ी ट्रेनिंग के बाद तैयार किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की सुरक्षा का जिम्मा भी इसी महिला विंग पर होगा। इस विंग को तैयार करने का आइडिया दिल्ली के पुलिस कमीश्नर अमूल्य पटनायक का था।


advertisement:


इस टीम की ज्यादातर सदस्य असम से हैं। 13 महिला कॉन्स्टेबल असम की रहने वाली हैं, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर से 5-5 सदस्य हैं। मेघालय से चार, नगालैंड से 2, और मिजोरम और त्रिपुरा से 1-1 सदस्य है। इन्हें बहुत ही हाईटैक् ट्रेनिंग दी गई है। हथियारा नहीं होने की स्थिति में भी यह महिला विंग दुश्मन से मुकाबल कर सकती है। जबकि आधुनिक तकनीक के हथियार चलाने में भी यह सुरक्षा दल पूरी तरह सक्षम है।

यूजर ने सुषमा स्वराज से पूछा ऐसा सवाल, लोग उड़ाने लगे मजाक

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी जब लाल किले से भाषण देंगे, उस दौरान यह महिला विंग लाल किले की सुरक्षा में लगी होगी।  गौरतलब है कि स्वैट टीम में ऐसे कमांडो चुने जाते हैं जो किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम होते हैं।

चाहे उनके पास हथियार हों ना हों यह टीम रेसक्यू, आतंकी हमले की स्थिति, ऊंचाई वाली बिल्डिंग से कूदना, चली ट्रेन में चढऩा उतरना, पानी में उतरना जंगल में नक्सली या आतंकी हमले से जूझना जैसे ऑपरेशन यह स्वैट महिला विंग अंजाम देने में सक्षम है। 12 महीने की कमांडो ट्रेनिंग झारौदा कलां और स्वैट ट्रेनिंग एनएसजी के मानेसर स्थित सेंटर पर दी गई है। यह टीम अमेरिका की तर्ज पर तैयार की गई है।

The post क्या है स्वैट टीम, स्वतंत्रता दिवस पर करेगी लाल किले की हिफाजत appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OuptPZ

No comments:

Post a Comment