Friday, August 10, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (10/08/2018)

प्रमुख समाचार (10/08/2018)

कांग्रेस सांसद ने भगवान राम को लेकर दिया विवादित बयान


advertisement:


संसद के मॉनसून सत्र के आज आखिरी दिन में मोदी सरकार अपने सबसे महत्वपूर्ण तीन तलाक बिल को राज्यसभा में पेश नहीं कर सकी। वहीं अब इस बिल को लेकर विवाद छिड़ गई है। कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने तीन तलाक बिल में भगवान राम का नाम घसीट दिया है। दलवई ने यह कहा कि शक के आधार पर राम ने भी सीता को छोड़ा था, हर धर्म में पुरुषों का पूर्ण्तः वर्चस्व है तो ऐसे में इस्लाम पर ही सवाल क्यों? उन्होंने कहा कि हम हर धर्म के लिए यह बदलाव चाहते हैं।

राजनाथ सिंह ने केरल सरकार को दिया भरोसा, प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए करेंगे हरसंभव मदद

केंद्र सरकार ने लगातार भारी बारिश एवं बाढ़ से केरल में मची तबाही के मद्देनजर राज्य सरकार को हरसंभव मदद दिए जाने का आज आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह कहा कि केरल में भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के बारे में सरकार को पता है और उन्होंने इस संबंध में गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु को स्थिति की पूर्ण्तः समीक्षा के लिए वहां भेजा था। रिजिजु ने अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है।

नेहरू पर दिए विवादित बयान के बाद दलाई लामा ने मांगी माफी

तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने महात्मा गांधी और देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरू पर दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने यह कहा कि मेरे बयान से विवाद हो गया है, अगर मैंने कुछ गलत कहा है तो मैं माफी मांगता हूं। धर्मगुरु द्वारा नेहरू और जिन्ना को लेकर दिए गए बयान पर बहुत हंगामा हुआ था। कई राजनीतिक दलों ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी।

केरल राज्य में बारिश-भूस्खलन से बड़ी तबाही, बचाव कार्य के लिए सेना जुटी

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने केरल में भारी तबाही मचा दी है। इलाकों में पानी भर गया है और कई जगह भूस्खलन हुआ है। बारिश से अब तक यहां 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इडुक्की जिले में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई है। केरल में 24 घंटे में 337% ज्यादा बारिश हुई है।

अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन का हिस्सा

मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन का हिस्सा ना बनने का अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है। यह एलान आम आदमी पार्टी के संयोजक ने हरियाणा में किया कि उनकी पार्टी 2019 में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। केजरीवाल ने इसके पीछे के तर्क भी दिए हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो पार्टियां महागठबंधन में शामिल हो रही हैं, उनकी देश के विकास में कोई भूमिका नहीं रही है।

केजरीवाल का एलान- अपने दम पर लड़ेंगे 2019 चुनाव

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह 2019 लोकसभा चुनाव अकेले और अपने दम पर लड़ेंगे। अब यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी 2019 में महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। एक कार्यक्रम में हरियाणा के जींद पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, इसके अलावा पार्टी हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।

जेट एयरवेज के चेयरमैन ने कहा, निवेशकों के पैसा गंवाने पर शर्मिंदा हूं

देश की दिग्गज एयरलाइंस जेट एयरवेज के संस्थापक चेयरमैन नरेश गोयल ने यह कहा कि उनके शेयरधारकों को इस समय पैसा गंवाना पड़ा है जिसकी वजह से वह अपने को ‘दोषी और शर्मिंदा’ महसूस कर रहे हैं। विदित है कि वित्तीय संकट से जूझ रही इस निजी एयरलाइन कंपनी के शेयरों में बहुत भारी गिरावट आई है।

इमरान खान को मिला 28 निर्दलीय सदस्यों का समर्थन

इमरान खान की पार्टी के लिए यह अच्छी खबर है। नेशनल असेम्बली के निर्वाचित 28 निर्दलीय उम्मीदवारों ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) को समर्थन देने का फैसला किया है। यह जानकारी उन्होंने पाकिस्तानी चुनाव आयोग को दी है। अब इमरान खान की पार्टी अधिक सीटों पर दावा पेश कर सकती हैं। चुनाव आयोग द्वारा कहा गया था कि निर्दलीय निर्वाचित उम्मीदवार नौ अगस्त तक अपनी पसंद की पार्टी में शामिल हो सकते हैं या फिर निर्दलीय भी बने रह सकते हैं।

निक ने प्रियंका से सगाई पर कहा- परिवार बनाना मेरा लक्ष्य

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका के इस रिलेशनशिप पर चुप रहने के विपरीत जब निक को जब एक पत्रकार ने निक को प्रियंका से उनकी सगाई के लिए शुभकामनाएं दीं तो उन्होंने उसे ‘शुक्रिया’ कहा। इसे दोनों की सगाई की खबर पर उनकी अप्रत्यक्ष मोहर माना जा रहा है.निक ने कहा कि वह अब अपना परिवार बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “अपना खुद का परिवार बनाना मेरा लक्ष्य है। यह एक ऐसी चीज है जो मैं चाहता हूं कि अब हो। ”

प्रतिबंध के बाद श्रीलंका टी20 टीम में हुई चंदीमल की वापसी

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चंदीमल ने खेल भावना का उल्लंघन के लिए प्रतिबंध झेलने के बाद आज T20 टीम में वापसी की। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के मुताबिक चंदीमल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र T20 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। चंदीमल दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और पहले चार एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल पाए थे। पांचवां और अंतिम वनडे रविवार को होगा लेकिन चंदीमल को इसके लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विस्तार से पढ़ने के लिए www.businesssandesh.in या  www.navyugsandesh.com पर जाये। ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए बिज़नेस सन्देश (Business Sandesh) का फेसबुक पेज लाइक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए नवयुग सन्देश (बिज़नेस सन्देश ग्रुप) का हिंदी न्यूज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ( यहाँ क्लिक करें)

The post एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (10/08/2018) appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AZJoEn

No comments:

Post a Comment