Tuesday, August 7, 2018

इंदिरा गांधी के सबसे करीबी सहयोगी रहे आरके धवन का निधन

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सबसे करीबी और विश्वस्त रहे आरके धवन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कहा जाता है कि उन्हें इंदिरा गांधी कदम दर कदम की खबर होती थी। वह इंदिरा गांधी के सबसे भरोसेमंद माने जाते थे। 16जुलाई 1937 को चिन्नोट में आरके धवन का (ब्रिटिश भारत अब पाकिस्तान में है) जन्म हुआ था।

राज्यसभा उपसभापति चुनाव: यहां भी विपक्षी दाव के आगे चित्त हो सकती है बीेजेपी


advertisement:


धवन ने तकरीबन 20 वर्षों तक इंदिरा गांधी के निजी सहायक के रूप में काम किया।
धवन, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह सार्वजानिक जीवन से अलग हो गए।
इंदिरा गांधी की हत्या के वक्त भी वह घटनास्थल पर मौजूद थे।
1962 में धवन निजी सहायक के रूप में इंदिरा गांधी के संपर्क में आए है।
1984 तक धवन ने इंदिरा के निजी सचिव के तौर पर काम किया।
कहा जाता है कि 1975 में देश में आपातकाल के वक्त उन्हें हर जानकारी होती थी।
उस वक्त भी धवन, इंदिरा गांधी के निजी सचिव थे।
1990 में राजीव गांधी ने धवन को राज्यसभा सदस्य बनाया गया।
धवन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल्ली स्थित बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सोमवार शाम सात बजे आखिरी सांस ली।

The post इंदिरा गांधी के सबसे करीबी सहयोगी रहे आरके धवन का निधन appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LUjEOR

No comments:

Post a Comment